Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागपुर सम्मेलन में पोस्टल कर्मियों के रोस्टर और प्रमोशन का मुद्दा उठा

अखिल भारतीय पोस्टल एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ का दो दिवसीय सम्मेलन 4 और 5 अप्रैल 2026 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, नागपुर में आयोजित किया गया. सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.
Advertisement
Advertisement
  • अखिल भारतीय पोस्टल एससी/एसटी कर्मचारी संघ सम्मेलन का आयोजन
  • झारखंड सर्किल की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • समाधान का मिला आश्वासन

Ranchi :   अखिल भारतीय पोस्टल एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ का दो दिवसीय सम्मेलन 4 और 5 अप्रैल 2026 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, नागपुर में आयोजित किया गया. सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

 

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें जयराम जाधव को महासचिव और ए. पलानी राजन को ऑल इंडिया प्रेसिडेंट चुना गया. झारखंड सर्किल का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्किल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी और सर्किल ट्रेजरर सत्यवीर सिंह ने सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की.

 

इस दौरान ओम प्रकाश चौधरी ने पोस्टल विभाग में आरक्षण रोस्टर के सही पालन और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों को प्रमोशन में आ रही बाधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि यदि रोस्टर प्रणाली का सही तरीके से पालन किया जाए, तो प्रमोशन से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है.

 

साथ ही झारखंड सर्किल से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों को भी सम्मेलन में रखा गया. सम्मेलन में सांसद बलवंत वानखेड़े, विधायक डॉ. नितिन राउत, पूर्व सांसद डॉ. नरेंद्र जाधव और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुकदेव थोराट प्रमुख रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही