Ranchi News: झारखंड सचिवालय सेवा संघ की ओर से मंगलवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस परिसर में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. सभी ने उनके असामयिक निधन को राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया.
इसे भी पढ़ें:
संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सकारात्मक विचार थे. उन्होंने कहा कि उनमें राजनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक समझ का अद्भुत समन्वय था. वे राजनीतिक और स्थायी कार्यपालिका के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम करते थे.
कर्मचारियों के हित में दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए महासचिव ने उनके अहम प्रयासों का जिक्र किया. पुरानी पेंशन योजना की बहाली और स्वास्थ्य बीमा को अधिक व्यावहारिक बनाने में उनकी बड़ी भूमिका थी. इसके अलावा, झारखंड सचिवालय सेवा में नए पदों के सृजन की दिशा में भी उनके प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

