Search

 
 
 

खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस वीमेंस लीग में झारखंड टीम की शानदार जीत

खेलो इंडिया के तहत आयोजित अस्मिता सॉफ्ट टेनिस वीमेंस लीग 2025–26 (ईस्ट जोन) में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है.
 
  • ईस्ट जोन प्रतियोगिता में झारखंड को मिली जीत, महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का मान

West Bengal: खेलो इंडिया के तहत आयोजित अस्मिता सॉफ्ट टेनिस वीमेंस लीग 2025–26 (ईस्ट जोन) में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले स्थित मालदा क्लब में 10 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई.

 

इस ईस्ट जोन प्रतियोगिता में झारखंड सहित कुल 5 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया. मुकाबले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेले गए, जिसमें सैकड़ों महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने तीनों वर्गों में अच्छा प्रदर्शन किया.


झारखंड की पदक विजेता खिलाड़ी

सब जूनियर सिंगल: अर्चना कुमारी – कांस्य पदक

सब जूनियर डबल: नैना कुमारी और मनुश्री कुमारी – कांस्य पदक

सीनियर डबल:खुशबू कुमारी और अलीना बिरुवा – कांस्य पदक

 

झारखंड की इस सफलता से राज्य में खुशी का माहौल है. झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही