Search

 
 
 

31वीं राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम गुवाहाटी रवाना

31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की 16 सदस्यीय टीम आज गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई. इस टीम का चयन झारखंड थांग-ता संघ द्वारा किया गया है.
 

Ranchi :  31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की 16 सदस्यीय टीम आज गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई. इस टीम का चयन झारखंड थांग-ता संघ द्वारा किया गया है. 

 

टीम का नेतृत्व पलामू की कोच सोनामोती कुमारी और रांची के कोच रामस्वरूप हेम्ब्रम कर रहे हैं. टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों का चयन हाल ही में धनबाद में आयोजित 10वीं झारखंड राज्य थांग-ता चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.

 

झारखंड टीम में रांची की संभावी दक्ष, कौशिकी सिंह, आकांक्षा राज और पृशा पांडे, पलामू की शमी कुमारी और रेहान कादरी, धनबाद की संचिता मुखर्जी, श्रेया प्रसाद रजक, कशिश कुमारी, प्रिंस राज, सक्षम कुमार, अमन कुमार, रवि साव और जनार्दन गोप शामिल हैं.राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप 22 से 24 दिसंबर तक कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इंडोर स्टेडियम, सरुसजाई, गुवाहाटी में आयोजित होगी.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही