Search

 
 
 

‘जी राम जी’ योजना से मजदूरों को होगा फायदा, विपक्ष फैला रहा है भ्रम: पंचम चौधरी

बोरोविंग स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को भाजपा चितरपुर मंडल ने एक दिवसीय चौपाल का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी पंचम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह रामगढ़ सांसद विधानसभा प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी शामिल हुए.
 

Ramgarh: बोरोविंग स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को भाजपा चितरपुर मंडल ने एक दिवसीय चौपाल का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी पंचम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह रामगढ़ सांसद विधानसभा प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी शामिल हुए. चौपाल में मनरेगा की जगह नए प्रस्तावित ‘जी राम जी’ योजना के बारे में जानकारी दी गई और इसके फायदे के बारे में बताया गया.

 

इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि ‘जी राम जी’ योजना से मजदूरों को काफी होगा. विपक्ष भ्रम फैलाकर मजदूरों को बहकाने का काम कर रहा है. लेकिन मजदूर उनके झांसे में नहीं आने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत रोजगार को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. साथ ही इस योजना की राशि में भी वृद्धि की गई है. जिसका सीधा लाभ मजदूरों को होगा. 

 

उन्होंने बताया कि, यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदृष्टि को दर्शाता है. जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में यह कानून सहायक होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार,  संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन देवधारी करमाली ने किया. 

 

मौके पर मंडल सांसद प्रतिनिधि अर्जुन कुमार वर्मा, दीपक दांगी, विक्रम चौधरी, महेंद्र राम, कालीचरण चौधरी, अजय पटवा, प्रयाग साव, जयंत पोद्दार, शैलेश दांगी, मुंगालाल महतो, दिलीप प्रसाद, लक्ष्मण महतो, सुबीन तिवारी, विकास महतो, मदन साव सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही