Search

 
 
 

JSSC एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 की डेट जारी, 18 मार्च को होगी परीक्षा

JSSC ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3181 पदों (बैकलॉग सहित) पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 की तिथि घोषित कर दी है. यह परीक्षा 18 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : JSSC ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3181 पदों (बैकलॉग सहित) पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 की तिथि घोषित कर दी है. यह परीक्षा 18 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर OMR आधारित लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित होगी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि, समय और केंद्र से संबंधित विस्तृत जानकारी 10 मार्च 2026 से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर SMS/ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी.

 

अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने आवेदन में दर्ज ई-मेल/पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि (DDMMYYYY) दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

 

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों या कदाचार में शामिल न हों, अन्यथा संबंधित कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.JSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही