Search

 
 
 

रामगढ़ में 50 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा, दो पालियों में 20293 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय तथा निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुरूप बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
 
पदाधिकारियों को निर्देश देते डीसी

Ramgarh News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए रामगढ़ में कुल 50 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगी. प्रथम पाली में 13,734 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली में 6,559 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 20,293 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे.

इसे भी पढ़ें:

परीक्षा का समय निर्धारित करते हुए प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

 

डीसी ऋतुराज ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय तथा निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुरूप बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया. 

 

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही