Search

 
 
 

कोयल–औरंगा संगम पर सजेगा केचकी महोत्सव, 27 फरवरी से होगा शुरू

पलामू और लातेहार की सीमा पर स्थित कोयल और औरंगा नदियों के संगम स्थल केचकी में जल्द ही भव्य केचकी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.
 

Ranchi : पलामू और लातेहार की सीमा पर स्थित कोयल और औरंगा नदियों के संगम स्थल केचकी में जल्द ही भव्य केचकी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह तीन दिवसीय महोत्सव 27 और 28 फरवरी के अलावा 1 मार्च को प्रस्तावित है. आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अगुवाई पलामू टाइगर रिजर्व करेगा.

 

केचकी महोत्सव को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने विभागीय मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि राज्य सरकार महोत्सव के आयोजन के लिए 70 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराएगी. वित्त मंत्री ने बताया कि केचकी वही स्थल है, जहां से पलामू टाइगर रिजर्व के भीतर पर्यटन सर्किट की शुरुआत होती है.

 

बेतला से कुछ ही दूरी पर स्थित बेतला नेशनल पार्क और पलामू टाइगर रिजर्व जनवरी से मार्च के बीच पर्यटकों से गुलजार रहते हैं. खासकर इस अवधि में पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं. इन्हीं सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए केचकी महोत्सव के माध्यम से राज्य की कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.

 

महोत्सव के दौरान झारखंड की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और वन्य जीव संरक्षण से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही