Search

 
 
 

अक्षय कुमार  की स्टारर फिल्म भूत बंगला' का जलवा, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar desk : अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी महल और उसके डरावने अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सस्पेंस और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है.

 


मंडे टेस्ट में थोड़ी गिरावट


वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिखी.हालांकि, यह गिरावट कामकाजी दिन के हिसाब से सामान्य मानी जा रही है, लेकिन फिल्म से उम्मीदें ज्यादा होने के कारण कलेक्शन पर खास नजर रखी जा रही है.

 

वीकेंड पर जोरदार कमाई


‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू के साथ कुल 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग की.शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को कलेक्शन में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने 23 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली, जो अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है.

 

सोमवार को सिंगल डिजिट में पहुंची कमाई


सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने करीब 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 64.75 करोड़ रुपये हो गई है.वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

 

डे-वाइज कलेक्शन


पेड प्रीव्यू: 3.75 करोड़


पहला दिन: 12.25 करोड़


शनिवार: 19 करोड़


रविवार: 23 करोड़


सोमवार: 6.75 करोड़

 

कुल कमाई: 64.75 करोड़ रुपये

 


सस्पेंस और कॉमेडी का जबरदस्त मेल


बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं.कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब उनका किरदार अपनी बहन की शादी एक पुराने महल में करने की योजना बनाता है, जो बाद में शापित निकलता है.इसके बाद शुरू होती हैं रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं, जिनमें परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसा रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही