LagatarDesk : बीते सप्ताह शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली. एक सप्ताह में सेंसेक्स 345.04 अंक यानी 0.58 फीसदी की मजबूती आयी. इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 88,605 करोड़ बढ़ा. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक सर्वाधिक फायदे में रही. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का भी बाजार मूल्यांकन बढ़ा. दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस), इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी की बाजार हैसियत घटी. (पढ़ें, होली">https://lagatar.in/rain-can-disturb-holi-meteorological-department-estimates-it-will-rain-on-march-8-9/">होली
में खलल डाल सकती है बारिश! मौसम विभाग का अनुमान, 8-9 मार्च को बरसेंगे बादल…)
में खलल डाल सकती है बारिश! मौसम विभाग का अनुमान, 8-9 मार्च को बरसेंगे बादल…
: इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आवास पर समर्थकों की भारी भीड़, फवाद ने शहबाज को चेताया [wpse_comments_template]
में खलल डाल सकती है बारिश! मौसम विभाग का अनुमान, 8-9 मार्च को बरसेंगे बादल…)
एसबीआई का मार्केट कैप बढ़कर 5,00,759.98 करोड़ हुआ
एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 35,832.32 करोड़ बढ़कर 5,00,759.98 करोड़ हो गया. वहीं आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 20,360.13 करोड़ मजबूत होकर 6,06,514.71 करोड़ हो गयी. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15,236.59 करोड़ की वृद्धि के साथ 9,01,307.58 करोड़ हो गयी. वहीं एचडीएफसी का मार्केट वैल्यूएशन 13,051.48 करोड़ की बढ़त के साथ 4,84,417.42 करोड़ हो गया. इसी तरह भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,124.47 करोड़ की वृद्धि के साथ 4,26,158.52 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/rain-can-disturb-holi-meteorological-department-estimates-it-will-rain-on-march-8-9/">होलीमें खलल डाल सकती है बारिश! मौसम विभाग का अनुमान, 8-9 मार्च को बरसेंगे बादल…
सर्वाधिक घाटे में रही इंफोसिस, एमकैप घटकर 6,22,711.80 करोड़ रह गया
दूसरी तरफ इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 30,150.9 करोड़ घटकर 6,22,711.80 करोड़ रह गया. जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस का एमकैप 20,966.36 करोड़ कम होकर 12,23,129.40 करोड़ हो गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 3,336.42 करोड़ गिरकर 5,80,360.79 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 507.03 करोड़ गिरकर 16,13,602.63 करोड़ रह गयी. आईटीसी की बाजार हैसियत भी 24.72 करोड़ कम होकर 4,77,886.13 करोड़ पर पहुंच गयी. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-police-arrived-to-arrest-imran-huge-crowd-of-supporters-at-residence-fawad-warned-shehbaz/">पाकिस्तान: इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आवास पर समर्थकों की भारी भीड़, फवाद ने शहबाज को चेताया [wpse_comments_template]
Leave a Comment