Search

 
 
 

अपने हक में आवाज उठाने वाले छात्रों को आतंकवादी करार दे रही है मोदी सरकार : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, यह कोई नई बात नहीं. कहा कि अन्नदाता किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी कहा गया था,  सवाल पूछने वाले को Anti-National कहा गया और अब युवाओं को दहशतगर्द बताया जा रहा है,
 
राहुल गांधी

New:Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुंच गयी है कि अपने हक में आवाज उठाने वाले छात्रों को ही आतंकवादी करार दिया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि छात्र, जो अपने अधिकार, लीकप्रूफ परीक्षा और सुरक्षित भविष्य की मांग कररहे हैं,उन छात्रों को ही शिक्षा मंत्री आतंकवादी करार दे रहे हैं,

 


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ज़रा सोचिए, जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया,  वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को दहशतगर्द कह रहा है.

  

 

 

राहुल गांधी ने कहा, यह कोई नई बात नहीं. कहा कि अन्नदाता किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी कहा गया था,  सवाल पूछने वाले को Anti-National कहा गया और अब युवाओं को दहशतगर्द बताया जा रहा है,  जो भी सरकार से सवाल पूछे,  उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पराजनीति है.

 


राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित करते हुए देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगने को कहा, राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान से  इस्तीफ़ा मांगा. कहा कि आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए.

 

 

मैंने कोटा में कहा था और फिर कह रहा हूं कि यह शिक्षा व्यवस्था आज एक वसूली तंत्र बन गयी है.  हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले, उनके हित में आवाज उठाना कभी बंद नहीं करूंगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही