Search

 
 
 

झारखंड में 118 दिन कहर बरपाने वाला मॉनसून 13 अक्तूबर को हो गया विदा, ठंड देगी दस्तक

झारखंड में 118 दिन तक बारिश का कहर बरपाने वाला मॉनसून आखिरकार 13 अक्टूबर को विदा हो गया. इसकी अधिकारिक घोषणा भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने की.
 

Ranchi : झारखंड में 118 दिन तक बारिश का कहर बरपाने वाला मॉनसून आखिरकार 13 अक्टूबर को विदा हो गया. इसकी अधिकारिक घोषणा भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने की. 

 

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून-2025 की विदाई 13 अक्टूबर को हो गई. इस वर्ष राज्य में मॉनसून का आगमन 17 जून, को हुआ था. मॉनसून की विदाई के साथ ही झारखंड शुष्क मौसम की ओर प्रवृत्त हो गया है.

 

मॉनसून के दौरान कितनी हुई बारिश

मॉनसून की झारखंड में वास्तविक अवधि 17 जून से 13 अक्टूबर तक रही. इन 118 दिनों में वास्तविक वर्षा 1243.9 मिलीमीटर हुई, जो सामान्य वर्षा 1009.0 मिलीमीटर से 23 फीसदी अधिक है. यह अधिक वर्षा की श्रेणी में आता है.

 

क्या है बारिश का फैक्ट फाइल

•    झारखंड में कुल वर्षा 1198.8 मिलीमीटर हुई, जबकि सामान्य वर्षा 1022.9 मिलीमीटर है. 
•    राज्य के 24 में से 8 जिलों में अधिक वर्षा हुई.
•    15 जिलों में सामान्य वर्षा हुई.
•    1 जिले में कम वर्षा हुई.
•    सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम में 1666.1 मिलीमीटर दर्ज की गई.
•    सबसे कम वर्षा गोड्‌डा जिले में 750.5 मिलीमीटर दर्ज की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही