Search

 
 
 

जेएमएम-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : जयंत सिन्हा

 
Ramgarh :  रामगढ़ स्थित कुज्जू के चुपरा गाँव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसे लेकर भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हेमंत सरकार ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण हज़ारीबाग, रामगढ़ समेत झारखंड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राज्य में आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. सांसद जयंत सिन्हा ने इस मामले को लेकर तत्काल रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से बात की और उन्हें सख्ती से कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का ध्यान आकृष्ट करवाया. इसे भी पढ़ें :Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-dig-dc-dispute-over-flag-hoisting-in-dumka-dc-wrote-a-letter-to-the-government/">Exclusive:

दुमका में झंडोत्तोलन को लेकर DIG-डीसी में विवाद, DC ने सरकार को लिखा पत्र

झारखंड में हत्या की दर देश में सबसे अधिक : जयंत सिन्हा

भाजपा सांसद ने कहा कि हत्या, दुष्कर्म, चोरी और लूटपाट जैसी घटनाएं राज्य में आम बात हो गयी हैं. हज़ारीबाग आपराधिक घटनाओं के मामले में राज्य में पहले स्थान पर है. जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है. एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट 2021 के अनुसार झारखंड में हत्या की दर देश में सबसे अधिक 4.1 प्रतिशत है. जयंत सिन्हा ने कहा कि यह दर्शाता है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखने में असमर्थ है. रामगढ़ में जो घटना घटी है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कठोर सज़ा मिल सके. इसे भी पढ़ें :प्रकाश">https://lagatar.in/prakash-jha-has-been-associated-with-ranchi-for-40-years-remembered-the-old-days-at-the-inauguration-of-mall-of-ranchi/">प्रकाश

झा का रांची से रहा है 40 सालों का नाता, मॉल ऑफ रांची के उद्घाटन पर याद किये पुराने दिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही