Lagatar desk : अधिकतर लोग चाय के बहुत दीवाने होते हैं, दिनभर में कम से कम 5-10 चाय पीना तो आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा चाय पीने के कई सेहत को कई नुकसान भी होते हैं. जहां सीमित मात्रा में चाय पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, वहीं अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है.
चाय पीने के फायदे
तनाव कम करने में मददगार
चाय में मौजूद थीनिन तत्व दिमाग को शांत करने में मदद करता है. यह तनाव और मानसिक थकान को कम करता है. काम के बीच एक कप चाय मन को सुकून देने का काम करती है.
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
चाय में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाते हैं. इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है.
हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
नियमित और सीमित मात्रा में चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. खासतौर पर ग्रीन टी दिल की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है
खाने के बाद चाय पीने से पाचन बेहतर होता है. यह गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या को कम करती है. इसके अलावा, मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में भी सहायक हो सकती है.
मधुमेह नियंत्रण में सहायक
बिना चीनी की ग्रीन टी टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है.
क्या चाय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है
अगर चाय सीमित मात्रा में पी जाए, तो यह फायदेमंद होती है. लेकिन अत्यधिक सेवन इसके नुकसान बढ़ा सकता है, खासकर दूध और ज्यादा चीनी वाली चाय.
चाय पीने के नुकसान
अधिक कैफीन से परेशानी
चाय में मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा से अनिद्रा, घबराहट, चिड़चिड़ापन और दिल की धड़कन तेज हो सकती है.
आयरन अवशोषण में कमी
चाय में पाए जाने वाले टैनिन्स आयरन के अवशोषण को कम कर देते हैं. एनीमिया से पीड़ित लोगों को भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से बचना चाहिए.
हड्डियों पर नकारात्मक असर
बहुत अधिक चाय पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.
दांतों को नुकसान
चाय में मौजूद टैनिन्स दांतों पर दाग छोड़ सकते हैं, जिससे दांत पीले पड़ सकते हैं. नियमित ब्रश और माउथवॉश से इसे कम किया जा सकता है.
डिहाइड्रेशन का खतरा
कैफीन मूत्रवर्धक होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ज्यादा चाय पीने वालों को पर्याप्त पानी जरूर पीना चाहिए.
चाय का सही सेवन कैसे करें
दिन में 2–3 कप से अधिक चाय न पिएं
ग्रीन टी या हर्बल टी को प्राथमिकता दें
चाय में चीनी कम डालें या शहद का इस्तेमाल करें
खाली पेट चाय पीने से बचें
आयरन युक्त भोजन के तुरंत बाद चाय न लें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment