अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर हजारीबाग में भी बनेगा राम मंदिर : वेदांती महाराज
साथ ही वृंदावन से आए प्रख्यात युवा कथाकार पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रवचन मंच पर दीप प्रज्जवलित करते हुए उन्होंने कहा कि सचमुच हजारीबाग में रामभक्तों का कारवां है. यहां की विशेषता के कारण ही हजारीबाग में इंटरनेशनल रामनवमी मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है. जल्द ही निर्माण पूरा होगा. उसी तर्ज पर हजारीबाग में भी राम मंदिर बनेगा. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, महामंत्री सुनील साहु, रामस्वरूप पासवान, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु, मुकुंद साहु, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सीताराम साहु, मुनेश्वर गुप्ता, पंसस गुड्डू रजक, करुणा चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, सुनील शेखर, प्रदीप चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, गणेश यादव, अंबिका सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. सांसद के हाथों संस्थान ने जिप सदस्य राकेश रंजन, राकेश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, पवन सिंह समेत दर्जनों लोगों को संस्थान का आजीवन सदस्य बनाया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
ईश्वर को अभिमानी भक्त नहीं भाते : वेदांती महाराज
महायज्ञ में प्रति संध्या सात बजे से प्रवचन और संगीत का दौर जारी है. गुरुवार को पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने राम कथा के बेहद प्रेरक प्रसंगों को आत्मसात करने की सीख प्रवचन के माध्यम से लोगों को दी. उन्होंने कहा कि ईश्वर को अभिमानी भक्त नहीं भाते. ईश्वर के प्रति सदैव भक्ति और निष्ठा के साथ समर्पण का भाव रखना चाहिए. मनुष्य को अपना कर्म करना चाहिए. उसके प्रारब्ध उसे ही भोगना पड़ता है. उन्होंने भगवान राम तथा परम भक्त हनुमान पर विशेष चर्चा की. उनके प्रवचन मंच का यू-टयूब पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है. महायज्ञ स्थल के समीप लगे मेले में भी भारी भीड़ जुट रही है. पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-meena-singh-resigns-from-jdu-because-of-tejashwi-shock-to-nitish/">बिहार: अब तेजस्वी की वजह से मीना सिंह का जदयू से इस्तीफा, नीतीश को झटका [wpse_comments_template]

Leave a Comment