Search

 
 
 

रक्षा राज्य मंत्री से मुखिया संघ ने की मुलाकात, 15वें वित्त आयोग की राशि दिलाने की मांग

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र धरती आबा संग्रहालय एवं जनजातीय कौशल केंद्र उद्घाटन जन शिक्षण संस्थान आरोग्य भवन रांची में हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए.
 

Ranchi : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र धरती आबा संग्रहालय एवं जनजातीय कौशल केंद्र उद्घाटन जन शिक्षण संस्थान आरोग्य भवन रांची में हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए. इस मौके पर झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ के मांगों को लोकसभा में उठाने के लिए मांग पत्र दिया गया.

 

मांग पत्र में आगामी लोकसभा में 15वें वित्त आयोग की राशि, जो दो वर्षों से झारखंड सरकार को केंद्र के द्वारा प्राप्त नहीं हुई है. 15वें वित्त आयोग की राशि को लोकसभा में उठाने की मांग की है. केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है. 15वें वित्त आयोग की राशि झारखंड प्रदेश को जल्द दिलाने की मांग की है. 2 वर्षों की राशि एक ही बार में दिलाने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही