Latehar : अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम है. यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा.
श्री उरांव मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आहुत प्रेस कॉन्फ्रेंस को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. मौके पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह, जिला अध्यक्ष बंसी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह आदि मौजूद थे.
मौके पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि इस अधिनियम के तहत महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है. जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती मिलेगी.
यह अधिनियम न केवल महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता को भी सुदृढ़ करता है.
मौके पर जिला महामंत्री छोटू राजा, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिला मंत्री उषा देवी, आशा देवी, सुकन्या देवी, मनिका मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार, लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, सरयू मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रवीण सिंह, हेमंत कश्यप और दीपक पासवान उपस्थित थे. कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस अधिनियम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment