Search

 
 
 

झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की नई तिथि जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. 

 

Icube Digital एवं उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्रों पर 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा की प्रथम पाली तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई थी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्थगित प्रथम पाली की परीक्षा अब 19 जनवरी 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

 

JSSC ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित तिथि एवं समय के अनुसार परीक्षा में शामिल हों और आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही