Search

 
 
 

झारखंड मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 की एंट्रेंस एग्जाम की अधिसूचना जारी

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची ने राज्य के मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 (छठी) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है
 

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची ने राज्य के मॉडल विद्यालयों में सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 (छठी) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य के सभी जिलों में संचालित मॉडल विद्यालयों में प्रवेश के लिए योग्य छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

 

1 अप्रैल 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष होनी चाहिए. संबंधित जिले के निवासी छात्र-छात्राएं ही आवेदन के पात्र होंगे. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से भरा जा सकेगा.

 

ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 30 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन अनुमोदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है. प्रवेश परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

 

प्रवेश परीक्षा OMR शीट पर आधारित होगी, जिसमें अंग्रेजी (30 अंक), गणित (30 अंक) और सामाजिक विज्ञान (40 अंक) शामिल होंगे. कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी. परीक्षा की तिथि एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जानकारी अलग से प्रकाशित की जाएगी.परिषद ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि आवेदन करते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें, क्योंकि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही