Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है. यह पहली फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसने वैश्विक स्तर पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है.
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. ‘धुरंधर’ सीरीज ने अपनी जबरदस्त कमाई के साथ ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी को भी पीछे छोड़ दिया है.
‘धुरंधर’ से हुई ऐतिहासिक शुरुआत
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी. फिल्म ने भारत में 840.20 करोड़ का नेट और 1007.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 299.50 करोड़ की कमाई की. इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1307.35 करोड़ रहा.
‘धुरंधर 2’ ने सफलता को दी नई ऊंचाई
पहले पार्ट की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2 ने इस फ्रेंचाइजी को और आगे बढ़ाया. फिल्म ने भारत में 1083.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया. वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 1712 करोड़ रही, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
3000 करोड़ पार, बना नया रिकॉर्ड
दोनों फिल्मों की कुल कमाई को मिलाकर यह आंकड़ा 3019.35 करोड़ तक पहुंच गया है.
भारत नेट: 1923.85 करोड़
भारत ग्रॉस: 2305.35 करोड़
ओवरसीज: 714 करोड़
यह प्रदर्शन भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी कलेक्शन बन गया है.
‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ को छोड़ा पीछे
जहां ‘बाहुबली’ सीरीज की कुल कमाई लगभग 2438 करोड़ रही, वहीं ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी ने करीब 2092.20 करोड़ का कारोबार किया.इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ सीरीज अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ्रेंचाइजी बन चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment