Search

झारखंड में विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया समाप्त, अब नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे

Ranchi : झारखंड के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में सत्र 2025 के लिए स्नातक (UG) और वोकेशनल कोर्सों में प्रवेश (Admission) की ऑनलाइन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है. चांसलर पोर्टल, झारखंड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि बीत चुकी है.

 

यह प्रवेश प्रक्रिया झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल थी जिसे NIC-झारखंड स्टेट सेंटर के तकनीकी सहयोग से संचालित किया गया. इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में की गई ताकि राज्यभर के छात्र-छात्राएं एक ही पोर्टल के माध्यम से अपने मनचाहे विश्वविद्यालय और कॉलेजों में आवेदन कर सकें.

 

कुल आवेदन और प्रवेश की स्थिति

 

2025 शैक्षणिक सत्र के लिए झारखंड के नौ विश्वविद्यालयों को मिलाकर कुल 4,14,207 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 3,38,360 आवेदनों की फीस सफलतापूर्वक जमा की गई, जबकि अब तक 1,94,684 छात्रों का दाख़िला (Admission Taken) सुनिश्चित हो चुका है. इसके अतिरिक्त 51,086 छात्रों ने पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

 

विश्वविद्यालयवार आंकड़े

विश्वविद्यालय कुल आवेदन  शुल्क जमा आवेदन प्रवेश लिए गए छात्र  कुल पंजीकरण

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका
64,741 58,137 32,645   20,089
रांची विश्वविद्यालय, रांची   1,04,306 72,996 41,848 4,526 (लगभग 42,000 पंजीकरण पूरे
निलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू    36,931 31,947 21,471 0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग 93,552 80,203 48,082 6,660
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा 35,381 29,288 19,923   13,458  
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU)  889 565   148 130    

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद 
55,148 47,767 24,335   0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची    18,853 13,994 4,077 4,069
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय                     4,406 3,463 2,155 2,154        

                                                                        

रांची विश्वविद्यालय रहा सबसे आगे

 

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रांची विश्वविद्यालय ने इस वर्ष सबसे अधिक आवेदन प्राप्त किए 1,04,306 आवेदन. इनमें से लगभग 42,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो यह दर्शाता है कि राजधानी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का झुकाव लगातार बढ़ रहा है.विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग दूसरे स्थान पर रहा, जहाँ 93,552 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने भी इस वर्ष 64,741 आवेदन दर्ज किए

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp