Search

 
 
 

रांची में लहू बोलेगा संगठन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

रक्तदान करने हर मजहब के लोग आये. कई परिवार अपने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ कैंप में पहुंचे थे, कोई पहाड़ी टोला से, कोई नामकुम से, तो कोई हेहल बाजरा से आया था.
 

 Ranchi  : राजधानी रांची में आज लहू बोलेगा नामक संगठन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया.  एकरा मस्जिद चौक के पास आयोजित इस कैंप में थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए 15 यूनिट खून इकट्ठा किया गया  सारा खून सदर अस्पताल ब्लड बैंक को सौंपा गया.

 

खास बात यह रही कि रक्तदान करने हर मजहब के लोग आये. कई परिवार अपने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ कैंप में पहुंचे थे, कोई पहाड़ी टोला से, कोई नामकुम से, तो कोई हेहल बाजरा से आया था.  इन बच्चों को हर महीने 3 से 4 यूनिट खून की ज़रूरत होती है, लेकिन बिना डोनर के खून मिलना मुश्किल है। उनके पास कोई सरकारी कार्ड भी नहीं है, जिससे इलाज हो सके.

 

 रक्तदान शिविर में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, केंद्रीय शांति समिति के बिल्डर साहेब अली, बॉलीवुड  एक्टर देवेश खान, पत्रकार बुलंद अख्तर, शहर के कई काज़ी और इमाम सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए  

 

निर्णय लिया गया कि अब रांची के हर धर्म स्थल से खून देने का सिलसिला शुरू होगा,  मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा  सब जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाये जायेंगे. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास कर दिया. कार्यक्रम में आये सभी लोगों को झारखंडी अंगवस्त्र, मिठाई और ओआरएस प्रदान किया गया.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही