Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑक्सीजन की शुद्धता का प्रतिशत मानक के अनुरूप है : पलामू CS

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पीएसए प्लांट से तैयार होने वाले ऑक्सीजन आपूर्ति का मॉक ड्रिल हुआ. यह मॉक ड्रिल पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनील कुमार की मौजूदगी में हुआ. मॉक ड्रिल में एक रोगी को एंबुलेंस से लाया गया. उस मरीज को तत्काल स्ट्रेचर से चिकित्सक की देखरेख में कोविड वार्ड में लाया गया. चिकित्सक द्वारा जांच के बाद मरीज को भर्ती कर ऑक्सीजन मास्क लगाया गया. सारी प्रक्रिया प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया. इसे भी पढ़ें-  बिहार">https://lagatar.in/bihar-industries-minister-shahnawaz-hussain-corona-positive-attended-sushil-modis-party-on-5-january/">बिहार

के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव, 5 जनवरी को सुशील मोदी की पार्टी में हुए थे शामिल         

सीएस ने पीएसए प्लांट का निरीक्षण किया

इस प्रक्रिया को CS ने संतोषप्रद पाया. इसके पूर्व उन्होंने पीएसए प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पीएसए मशीन से आपूर्ति होने वाले ऑक्सीजन के प्रेशर की जांच की गई. सीएस ने कहा कि ऑक्सीजन की शुद्धता का प्रतिशत मानक के अनुरूप है. 24 बेड के कोविड केयर वार्ड को क्रियाशील पाया गया. वार्ड में 24 बेड मेंटेनेंस के साथ पाया गया. सभी बेडों के पास ऑक्सीजन प्वाइंट लगाया गया है. सीएस ने उपाधीक्षक डॉ रत्नरेश कुमार को किट वितरण के लिए अलग से काउंटर खोलने का निर्देश दिया. किट की उपलब्धता की सूची लगाने का भी निर्देश दिया. मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-visited-mahakal-tample-in-ujjain-offered-prayers-by-law/">केरल

के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये, विधि-विधान से पूजा अर्चना की         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही