Search

 
 
 

रामगढ़ का डाक ओवरसियर 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने रामगढ़ के डाक ओवरसियर (Mail Overseer) प्रभु मुंडा को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वह एक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से रामगढ़ मुख्यालय में योगदान कराने के लिए 30 हजार रुपये घूस मांग रहा था.
 

Ranchi : सीबीआई ने रामगढ़ के डाक ओवरसियर (Mail Overseer) प्रभु मुंडा को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वह एक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से रामगढ़ मुख्यालय में योगदान कराने के लिए 30 हजार रुपये घूस मांग रहा था.

 

इस सिलसिले में ग्रामीण डाक सेवक ने सीबीआई से यह शिकायत की थी कि ओवरसियर प्रभु मुंडा इससे रामगढ़ मुख्यालय में योगदान कराने के लिए 30 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के दौरान शिकायत को सही पाया.

 

बातचीत के दौरान ओवरसियर ने योगदान कराने से पहले 15 हजार रुपये लेने और 15 हजार बाद में लेने पर सहमति दी. इसके बाद इस सिलसिले में प्रभु मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

 

सीबीआई ने आठ जनवरी को सुनियोजित तरीके से प्रभु मुंडा को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ओवरसियर को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई अधिकारियों का दल उसे रांची लाकर पूछताछ कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही