Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चावल व्यापारियों के ठिकानों पर छापामारी समाप्त

Ranchi : आयकर विभाग द्वारा 29 जनवरी को चावल व्यापारियों के ठिकानों पर की गयी छापेमारी मंगलवार की देर रात समाप्त हो गयी. छापामारी के दौरान 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति जब्त की गयी.

 

इसमें 50 करोड़ रुपये का चावल का स्टॉक, 15 करोड़ रुपये के जेवरीत, पांच करोड़ रुपये नकद और संपत्ति के मूल्य में 25 करोड़ रुपये अंतर शामिल है.

 

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फुड प्रोसेसिंग और बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तियों के 45 ठिकानों पर छापा मारा था.

 

छापामारी में 500 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया था. विभाग द्वारा झारखंड और बिहार से ठिकानों पर शुरू की गयी यह छापामारी पांचवे दिन देर रात को समाप्त हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही