Search

 
 
 

बारिश अभी गयी नहीं है, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान, झारखंड भी अछूता नहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट किया

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र तट के आसपास 16 से 18 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं और ऊंची लहरें उठ सकती है.दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों  भारी बारिश हो सकती है.
 

New Dehi :    बारिश का मौसम अभी गया नहीं है. मौसम विभाग  के अनुसार पश्चिम-मध्य अरब सागर में और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इस कारण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) बनने की संभावना है. 


उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. ऐसे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियों क कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के साथ-साथ दक्षिण भारत में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.  इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 

 

 


मौसम विभाग की मानें तो अभी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर भी बना हुआ है. ऐसा ही एक सर्कुलेशन निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर दक्षिण असम पर बना हुआ है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.  

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र तट के आसपास 16 से 18 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं और ऊंची लहरें उठ सकती है.दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों  भारी बारिश हो सकती है.

 
तूफान और बारिश की संभावनाओं को देखते हुए IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 19 अक्टूबर तक अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन और मालदीव क्षेत्रों में न जायें. कहा कि 17 से 20 अक्टूबर के बीच इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 35-45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जा सकती है. ओडिशा, असम और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.


14 और 15 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने के कयास हैं. 14 से 16 अक्टूबर तक दौरान विदर्भ क्षेत्र में, 14 और 15 अक्टूबर को ओडिशा में बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है.

इसके अलावा 14 से 17 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा सहित  मध्य महाराष्ट्र में बिजली चमकने के साथ तूफान आने की संभावना है.14 से 16 अक्टूबर के दौरान मराठवाड़ा में भी मौसम बदल सकता है.


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत  14 से 19 अक्टूबर तक  बारिश से अछूता नहीं रहेगा.  14 से 19 अक्टूबर तक तमिलनाडु  केरल और माहे, 14 से 16 अक्टूबर तक दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा, 17 और 18 अक्टूबर को लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है.   

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही