Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन को मिला झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान

Ranchi : धनबाद स्थित राज विलास रिसोर्ट में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वादश अधिवेशन हुआ.इसमें रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन को सत्र 2024–26 के लिए झारखंड की सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड प्रदान किया गया. 

 

जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए रांची शाखा को कुल 16 अवार्ड दिए गए.शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया को झारखंड की सर्वश्रेष्ठ सचिव का सम्मान मिला, जबकि अध्यक्ष मधु सर्राफ को गौशाला के लिए पांच लाख रुपये का सहयोग देने पर विशेष अवार्ड दिया गया. मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा को नेत्रदान अभियान और नई महिला शाखाओं के गठन के लिए सम्मानित किया गया.

 

सम्मेलन में रांची शाखा की अलका सरावगी को सत्र 2026–28 के लिए झारखंड अंचल प्रमुख नियुक्त किया गया. वहीं रीना सुरेखा और नैना मोर को झारखंड जनसंपर्क मीडिया प्रमुख बनाया गया.प्रांतीय संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही