Search

 
 
 

आड़ंग गांव की सड़कें बनीं कीचड़ का तालाब, ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की सांड्रा पंचायत के अंतर्गत आने वाला आड़ंग गांव के ग्रामीण इन दिनों कीचड़ भरे सड़क पर चलने को मजबूर हैं.
 

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की सांड्रा पंचायत के अंतर्गत आने वाला आड़ंग गांव के ग्रामीण इन दिनों कीचड़ भरे सड़क पर चलने को मजबूर हैं. वहीं इस मसले पर ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से भर गई हैं, जिसके कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 

 

साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाले नहीं बनाने की वजह से समस्या और भी जटिल हो गई है. सड़क के दोनों किनारे नाले निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाये जा चुके हैं, पर अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है.

 

गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान करने और गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की अपील की है. ताकि वे सड़क पर सुगम तरीके से आवागमन कर सकें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही