Search

 
 
 

पारंपरिक रंगों में सजा जेवियर उत्सव ANASTASIS का दूसरा दिन, कला-संस्कृति का दिखा भव्य संगम

जेवियर उत्सव ANASTASIS के दूसरे दिन कॉलेज परिसर पूरी तरह पारंपरिक रंगों में रंगा नजर आया. छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेश-भूषा में सजे हुए दिखे.
 

Ranchi : जेवियर उत्सव ANASTASIS के दूसरे दिन कॉलेज परिसर पूरी तरह पारंपरिक रंगों में रंगा नजर आया. छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेश-भूषा में सजे हुए दिखे. कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक सौंदर्य और उत्सव का माहौल बना रहा. हर ओर उत्साह, उमंग और खुशी साफ झलक रही थी.

 Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप डांस प्रस्तुतियों के साथ हुई, जहां छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. शास्त्रीय नृत्य की सधी हुई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. वहीं, बॉलीवुड गीतों पर आधारित नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया.

 Uploaded Image

इसके पश्चात आयोजित हॉटसीट कार्यक्रम में प्रतिभागियों, निर्णायकों और दर्शकों के बीच दिलचस्प सवाल-जवाब और विचार-विमर्श देखने को मिला. इसी क्रम में कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में भाषण प्रतियोगिता, मोनो एक्ट, कबाड़ से जुगाड़, एड-मैड, कोलाज निर्माण, रंगोली कला, डिजिटल आर्ट, ट्रेजर हंट, शू-आर्ट और स्किट जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता ने भी सभी का मन मोह लिया. प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज और सुरों के जादू से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रेम गीतों से लेकर ऊर्जा से भरपूर गीतों तक, हर प्रस्तुति ने अलग रंग बिखेरा.

 

उत्सव के दूसरे दिन का समापन आदिशक्ति बैंड की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ हुआ. बैंड की ऊर्जावान धुनों पर पूरा कॉलेज झूम उठा. कुल मिलाकर, ANASTASIS का दूसरा दिन परंपरा, संगीत, नृत्य और रचनात्मकता का खूबसूरत संगम साबित हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही