Search

 
 
 

दीपिका पादुकोण  के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी

दीपिका पादुकोण ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.शेयर किए पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की नजर आ रही है. जिसके बाद से बॉलीवुड स्टार उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
 

Lagatar desk : दीपिका पादुकोण ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.शेयर किए पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की नजर आ रही है. जिसके बाद से बॉलीवुड स्टार उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

 

 


दोबारा मां बनेंगी दीपिका


दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह अपनी लाडली दुआ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा है और दुआ का आधा फेस भी ढका है. हालांकि, फोटो का सबसे बड़ा हाइलाइट नन्ही दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी किट है.

 

बेटी दुआ ने अनाउंस की मां की प्रेग्नेंसी


दीपिका और रणवीर सिंह ने दूसरी बार पेरेंट्स बनन जा रहे है.  वहीं कपल ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दुआ के हाथों दी. कपल ने इंस्टाग्राम पर यह प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए दो नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है. इस गुड न्यूज के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां दे रहा है. भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु समेत कई सेलेब्स ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं.

 

दो साल पहले घर में आई थी नन्ही परी


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में धूमधाम से शादी की थी. कपल ने शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम दुआ है. अब दो साल बाद दीपिका दोबारा मां बनने जा रही हैं और उनकी लाडली बड़ी बहन बनेंगी.

 


दीपिका-रणवीर का वर्क फ्रंट


दीपिका पादुकोण को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था. तभी से वह लाइमलाइट से दूर हैं. हालांकि, एक्ट्रेस के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट है. वह शाह रुख खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म किंग  और अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी राका में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी. वहीं, रणवीर सिंह धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद अपकमिंग फिल्म प्रलय में नजर आएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही