Search

 
 
 

Karishma Tanna के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है.शादी के करीब चार साल बाद करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है.शादी के करीब चार साल बाद करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. 

 

 


सोशल मीडिया पर खास अंदाज में किया ऐलान

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो कैरोजल शेयर किया, जिसमें वह अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में दोनों नन्हे बच्चे के जूतों के साथ पोज देते नजर आ रही है. साथ ही इसके कैप्शन लिखा – मौम  व डैड इन तस्वीरों के साथ करिश्मा ने भावुक कैप्शन लिखा -एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार –अगस्त 2026.इससे साफ है कि कपल अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा.

 

शादी के चार साल बाद बढ़ेगा परिवार

करिश्मा और वरुण की लव स्टोरी साल 2021 में शुरू हुई थी. कुछ समय डेटिंग के बाद दोनों ने 5 फरवरी 2022 को एक निजी समारोह में शादी की थी. शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहा है, लेकिन यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

 

इंडस्ट्री से मिल रही ढेरों बधाइयां

प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. खुशी कपूर, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, जैस्मीन भसीन, ताहिरा कश्यप और सोनल चौहान सहित कई सितारों ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की.वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना जल्द ही खुशी कपूर के साथ फिल्म मॉम के सीक्वल में नजर आ सकती हैं. गौरतलब है कि फिल्म मॉम में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही