Search

 
 
 

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 310 अंक टूटा, निफ्टी 15300 से नीचे फिसली

 
LagatarDesk : अमेरिकी मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 51 हजार और निफ्टी 15 हजार के लेवल पर पहुंच गया है. सेंसेक्स 310.16 अंक टूटकर 51089.3 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 121.15 अंक फिसलकर 15239.45 के स्तर पर खुला है. (पढ़े, अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-home-department-issued-high-alert-stone-pelting-in-bihar-sampark-kranti-express-train-in-samastipur-fire-in-ac-bogie/">अग्निपथ

स्कीम : गृह विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव, एसी बोगी में लगायी आग)

टीसीएस के शेयरों में  2.08 फीसदी की गिरावट

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 3 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 27 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 1.28 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 2.08 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाटा स्टील, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में टीसीएस, विप्रो, टाइटन इंड, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : RBI">https://lagatar.in/rbi-removes-restrictions-on-mastercard-after-one-year-also-allows-adding-new-customers/">RBI

ने एक साल बाद Mastercard पर लगे प्रतिबंध हटाये, नये ग्राहक जोड़ने की भी इजाजत दी

बीएसई सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर 

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-17-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।17 June।।जुमा पर प्रशासन अलर्ट।।अग्निपथ योजनाः जमकर बवाल।।योगी सरकार को SC का नोटिस।।राहुल को ED ने दी मोहलत।।J&K में तीन आतंकी ढेर।।समेत कई खबरें और वीडियो।

अमेरिका में आर्थिक मंदी के कारण गुरुवार को क्रैश हुआ शेयर बाजार

बता दें कि गुरुवार को अमेरिका में ब्याज दरों (Interest Rate) में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और आर्थिक मंदी की आहट के कारण भारतीय शेयर बाजार क्रैश हो गया था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स धाराशायी हो गया था. सेंसेक्स 1045 अंकों की गिरावट के साथ 51495.79 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 331.55 अंक टूटकर 15360.6 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़े : नदी">https://lagatar.in/save-river-campaign-is-a-game-changer-for-the-district-khunti-dc/">नदी

बचाओ अभियान जिले के लिए गेम चेंजर है : खूंटी DC [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही