Ranchi : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में चार हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को विभिन्न हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है.
कॉलेजियम की ओर से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है. इसी तरह बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है.
वहीं, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment