Search

 
 
 

बड़े साहब को देख मची खलबली,ना सलमान, ना इमरान -ये एक्टर बना दाऊद

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज होते ही इससे जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आ गए हैं. खासकर जिस किरदार को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज होते ही इससे जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आ गए हैं. खासकर जिस किरदार को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था -‘बड़े साहब’ अब उसका भी खुलासा हो गया है.

 

फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज

‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी. एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात का संकेत दे रहे थे कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता ने इस सीक्वल के लिए एक्सपेक्टेशंस और भी बढ़ा दी थीं. साल 2025 में ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, जिसका फायदा दूसरे भाग को मिलता नजर आ रहा है.

 

दमदार स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. कहानी हमजा उर्फ जस्किरत सिंह रंगी के किरदार को आगे बढ़ाती है, जिसमें एक बार फिर रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं. उनके साथ राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी अपने-अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं.

 

टीजर, ट्रेलर और गानों ने पहले ही फिल्म का बज बना दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिली. थिएटर मालिकों के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग बेहद मजबूत रही है और ईद के मौके पर इसके बड़े कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है.

 

‘बड़े साहब’ का खुलासा

फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा ‘बड़े साहब’ के किरदार को लेकर थी, जिसे कहानी का मुख्य विलेन और मास्टरमाइंड बताया गया है. लंबे समय से इस रोल को लेकर कई बड़े नाम सामने आ रहे थे, लेकिन अब सस्पेंस खत्म हो गया है. फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार दाऊद इब्राहिम पर आधारित है, जिसे एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है. इस खुलासे के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है.

 

who is bade sahab in dhurandhar 2 danish iqbal from maharani 2 and nana patekars sankalp played Dawood Ibrahim

 

कौन हैं दानिश इकबाल

दानिश इकबाल एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर हैं. उन्हें वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के किरदार से पहचान मिली. इसके अलावा वे फिल्म ‘संकल्प’ में भी नजर आ चुके हैं और थिएटर की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही