Latehar News: डीएमएफटी मद के तहत स्वीकृत योजनाओं का निविदा फाइनल होने के उपरांत यदि संबंधित संवेदक द्वारा 15 दिनों के भीतर एकरारनामा नहीं किया जाता है, तो उसे दो बार स्पष्टीकरण देने के बाद संबंधित टेंडर रद्द कर दिया जाएगा.
उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक कर रहे थे. इस दौरान उन्होने डीएमएफटी मद के तहत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से योजनावार जानकारी लेते हुए कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए.
इसे भी पढ़ें:
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होने योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने की बात कही.
उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी के माध्यम से जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना जरूरी है.
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

