Search

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह रेडिसन ब्लू में संपन्न

Ranchi: लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल  का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह  रेडिसन  ब्लू होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपना और सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए नए संकल्प लेना था.

 

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Uploaded Image


इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली


•    लायन मनोज कुमार मिश्रा – अध्यक्ष
•    लायन संतोष कुमार अग्रवाल – सचिव
•    लायन अल्तमश आलम – कोषाध्यक्ष

 

मुख्य और विशिष्ट अतिथि


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन संजय कुमार  (जिलापाल, डिस्ट्रिक्ट 322A) थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेवा ही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है और लायंस क्लब जैसे संगठन समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं.


विशिष्ट अतिथि के रूप में द्वितीय उप जिलापाल लायन कंचन कुमार साहू और पीएमजेएफ लायन कमल जैन उपस्थित रहे.

 

शपथ एवं दीक्षा समारोह


•    शपथ ग्रहण की प्रक्रिया का संचालन पूर्व जिलापाल लायन राहुल वर्मा  ने किया.
•    नए सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्य और सिद्धांतों से अवगत कराने का कार्य दीक्षा अधिकारी लायन शुभ्र मजूमदार  ने किया.
•    मुख्य वक्तव्य एवं उद्घाटन संबोधन पीएमसीसी लायन राजीव लोचन  ने दिया, जिसमें उन्होंने क्लब की अब तक की सेवाओं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला.

 

गणमान्य अतिथि व सदस्य


इस अवसर पर एमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन सुजीत कुमार, लायन राजेश कसेरा, लायन गणेश सिंह, लायन सुबोध चौधरी, लायन प्रेम शंकर मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन एमजेएफ लायन पूनम आनंद  ने प्रभावशाली ढंग से किया.

 

FJCCI की भागीदारी


फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पदाधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया


•    अध्यक्ष: लायन परेश गट्टानी
•    सचिव: आदित्य मल्होत्रा
•    कोषाध्यक्ष: रोहित अग्रवाल
•    उपाध्यक्ष: ज्योति कुमारी
•    संयुक्त सचिव: लायन नवजोत अलंग
•    पूर्व अध्यक्ष: प्रवीण जैन छाबड़ा, किशोर मंत्री
•    कार्यकारिणी सदस्य: लायन संजय अखौरी, डॉ. अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल

 

क्लब के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य


समारोह में क्लब के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,जिने नाम हैं - 


•    चार्टर अध्यक्ष: लायन शैलेश अग्रवाल
•    पूर्व अध्यक्ष: लायन अमित शर्मा
•    क्लब एडमिनिस्ट्रेटर: लायन प्रमोद श्रीवास्तव
•    प्रथम उपाध्यक्ष: लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल
•    द्वितीय उपाध्यक्ष: लायन पीयूष कुमार
•    सेवा चेयरपर्सन: लायन प्रीति कुमारी
•    मार्केटिंग चेयरपर्सन: लायन मोनिका गोयनका
•    सदस्यता चेयरपर्सन: लायन वरुण सक्सेना
•    लीडरशिप चेयरपर्सन: लायन अभिषेक सिन्हा
•    क्लब डायरेक्टर एवं फर्स्ट लेडी: लायन तनुश्री पात्रा
•    अन्य सदस्य: लायन डॉ. शाहीन कौसर, लायन डॉ. संतोष कुमार, लायन अनीता शर्मा, लायन सोनल प्रिया, लायन राजीव मोदी, लायन पीती रानी, लायन राजीव चौधरी आदि.

 

भविष्य की योजनाएं


इस अवसर पर क्लब द्वारा आगामी महीनों में संचालित किए जाने वाले सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई, जिनमें शामिल हैं-


•    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
•    वृक्षारोपण अभियान
•    डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम
•    युवा सशक्तिकरण योजनाएं
•    महिला कल्याण प्रोजेक्ट्स

यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल नए नेतृत्व के गठन का प्रतीक था, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

 


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp