Search

 
 
 

The Traitors 2: शो शुरू होते ही 4 कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म, जानिए कौन-कौन हुआ बाहर

रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में जबरदस्त ट्विस्ट और टकराव देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने शुरुआत में ही शो के तीन एपिसोड रिलीज कर दिए हैं, जिनमें चार कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में जबरदस्त ट्विस्ट और टकराव देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने शुरुआत में ही शो के तीन एपिसोड रिलीज कर दिए हैं, जिनमें चार कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है.

 

करण जौहर द्वारा होस्टेड 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 के पहले तीन एपिसोड्स में बड़ा हंगामा देखने को मिला है, जहां शुरुआती ट्विस्ट और 'सर्कल ऑफ शार्क' के दौरान मुनव्वर फारूकी, दलीप ताहिल, करण सिंह मैजिक और हरमन सिंघा समेत चार कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है. 

 

शो में कुल 21 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, लेकिन शुरुआती एपिसोड्स के बाद अब 17 कंटेस्टेंट्स ही मुकाबले में बचे हैं. ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच चल रही चालबाजी ने शो को काफी दिलचस्प बना दिया है.

 

पहले ही एपिसोड में दलीप ताहिल हुए बाहर

‘द ट्रेटर्स 2’ में सबसे पहले अभिनेता दलीप ताहिल को बाहर होना पड़ा. प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट्स को दो रास्तों में से एक चुनने का मौका दिया गया था. ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने दाईं ओर का रास्ता चुना, जबकि दलीप ताहिल, इक्का और प्रिश ने बाईं ओर जाने का फैसला किया.

 

इस फैसले के बाद तीनों खतरे में आ गए. एक टास्क के दौरान बाकी कंटेस्टेंट्स को इन तीनों में से दो लोगों को सुरक्षित करने का मौका मिला. कंटेस्टेंट्स ने इक्का और प्रिश को बचाया, जिसके चलते दलीप ताहिल को शो से बाहर होना पड़ा.

 

इन चार कंटेस्टेंट्स को बनाया गया ट्रेटर

शो में करण जौहर ने क्रिस्टल डिसूजा, हरमन सिंघा और कुल्लू को ट्रेटर्स के तौर पर चुना. इसके बाद इन तीनों ने मिलकर शहनील गिल को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया. इस तरह शो में चार ट्रेटर्स हो गए.ट्रेटर्स ने अपनी रणनीति के तहत करण सिंह मैजिक को निशाना बनाया और उन्हें शो से बाहर कर दिया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही