Lagatar Desk: रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 की शुरुआत ही रोमांच, शक और रणनीति से हुई है. 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रस्ट और धोखे का खेल शुरू हो चुका है.
शो के शुरुआती ‘सर्कल ऑफ शक’ में ही स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को बाकी कंटेस्टेंट्स ने निशाने पर ले लिया. मुनव्वर ने एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को ट्रेटर के तौर पर वोट किया, जिसके बाद कई खिलाड़ी उनके खिलाफ एकजुट हो गए. सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद मुनव्वर को शो से बाहर होना पड़ा.
Munawar u won hearts on Day 1 Real winner played like true 👑❤️ #MunawarFaruqui #Traitors2 pic.twitter.com/KJVJJRlAOc
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) August 12, 2026
खुद को इनोसेंट बताकर फूटा मुनव्वर का गुस्सा
एलिमिनेशन के दौरान जब मुनव्वर को करण जौहर के सामने अपनी पहचान बतानी थी, तब उन्होंने खुद को इनोसेंट बताया. इसके बाद उनका गुस्सा बाकी कंटेस्टेंट्स पर फूट पड़ा.मुनव्वर ने आरोप लगाया कि दूसरे खिलाड़ी उनसे अनसेफ महसूस कर रहे थे. उनका कहना था कि बाकी लोगों को डर था कि कहीं वह गेम में आगे निकलकर सभी को पीछे न छोड़ दें. उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ गेम खेलने आए थे, लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट्स ने उन्हें पहले ही खतरा मान लिया.
बोले- सॉफ्ट टारगेट बनना मेरे लिए नई बात नहीं
एलिमिनेशन से पहले मुनव्वर ने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है. उन्होंने खुद को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनाए जाने की बात कही और दूसरे खिलाड़ियों की रणनीति पर सवाल उठाया.मुनव्वर ने उन कंटेस्टेंट्स पर भी तंज कसा, जिन्होंने दोस्ती का दिखावा करते हुए उनके खिलाफ वोट किया. उनका कहना था कि उन्हें साफ नजर आ रहा था कि कुछ खिलाड़ी उनके खिलाफ क्यों जा रहे हैं.
असली ट्रेटर्स निकले मुनव्वर से अलग
सबसे बड़ा ट्विस्ट यह रहा कि मुनव्वर फारुकी ट्रेटर नहीं, बल्कि इनोसेंट निकले. शो में असली ट्रेटर्स के तौर पर आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा सामने आए. बाद में शाहनील गिल को भी चौथे ट्रेटर के तौर पर शामिल किया गया.
यानी जिन खिलाड़ियों पर शक नहीं गया, वे गेम में सुरक्षित रहे, जबकि मुनव्वर को गलतफहमी के चलते बाहर होना पड़ा. इस घटनाक्रम ने शो की शुरुआत में ही गेम को और दिलचस्प बना दिया है.
दलीप ताहिल भी हुए बाहर
‘द ट्रेटर्स 2’ के शुरुआती एपिसोड में सिर्फ मुनव्वर ही नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल को भी शो से बाहर होना पड़ा. गोल्ड कॉइंस वाले टास्क में उनकी रणनीति काम नहीं आई. वहीं जादूगर करण सिंह मैजिक ट्रेटर्स के पहले ‘मर्डर विक्टिम’ बने.

