Search

 
 
 

पलामू के चक की बदली तस्वीर: कभी नक्सल गढ़,अब टॉपर प्रीति से मिली नई पहचान

कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचाना जाने वाला चक अब शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. इसी इलाके की रहने वाली प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 488 अंक (97.8%) हासिल कर पूरे पलामू जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
 
  • 97.8% के साथ प्रीति कुमारी बनी पलामू टॉपर

Palamu : कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचाना जाने वाला चक अब शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. इसी इलाके की रहने वाली प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 488 अंक (97.8%) हासिल कर पूरे पलामू जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

 

Uploaded Image

 

प्रीति कुमारी चक स्थित पीएम श्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय की छात्रा हैं.जिसने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया. उनके पिता संजय मालाकार चक बाजार में एक छोटे से श्रृंगार दुकान चलाते हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं.

 

प्रीति अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन के कारण ही यह संभव हो पाया, हालांकि उन्हें अपने अच्छे परिणाम की उम्मीद पहले से थी.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही