Search

 
 
 

खत्म हुआ इंतजार, आज प्रीमियर शो में सामने आएंगे धुरंधर 2 के सारे राज

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और अब यह खत्म होने वाला है. फिल्म का प्रीमियर शो आज, 18 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू होगा. वहीं ओफ्फिसिअल रिलीज की तारीख 19 मार्च है.
 

Lagatar  desk : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और अब यह खत्म होने वाला है. फिल्म का प्रीमियर शो आज, 18 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू होगा. वहीं ओफ्फिसिअल रिलीज की तारीख 19 मार्च है.

 

फिल्म की लंबाई 3 घंटे 49 मिनट है और प्रीमियर शो के बाद सोशल मीडिया पर इसकी कहानी के सारे राज सामने आने की संभावना है. डायरेक्टर आदित्य धर ने रिलीज से पहले पूरी सीक्रेसी बनाए रखी है. स्टारकास्ट ने किसी भी तरह के मीडिया इंटरव्यू से बचने की सलाह मानी है, और अभिनेता राकेश बेदी इस दौरान परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं.

 

 

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ के एडवांस टिकटों ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है. भारत में एडवांस बुकिंग 47 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग के आंकड़े 60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुके हैं. सबसे ज्यादा टिकट्स महाराष्ट्र में बिके हैं, जहां एडवांस कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आंध्र प्रदेश में भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है.

 

पवन कल्याण की फिल्म से टक्कर

साउथ फिल्म उद्योग में पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है. यह फिल्म पहले मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के रिलीज डेट के कारण इसे 19 मार्च को शिफ्ट किया गया. अब दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर होने वाली है.

 

धुरंधर 2 की पहली ओपनिंग और एडवांस बुकिंग के आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के पहले दिन के कलेक्शन की संभावना रखती है. अब यह देखना बाकी है कि दोनों फिल्मों में कौन बाज़ी मार पाता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही