Search

 
 
 

पश्चिम हनुमान मंदिर समिति ने सुखदेवनगर थाना प्रभारी को किया सम्मानित

रामनवमी का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ. इस सफल आयोजन के उपरांत पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने हेतु सुखदेवनगर थाना पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया.
 

Ranchi : रामनवमी का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ. इस सफल आयोजन के उपरांत पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने हेतु सुखदेवनगर थाना पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया.

 

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाना प्रभारी को विधिवत चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा भगवान श्रीराम (राम लला) का पावन छाया चित्र सप्रेम भेंट कर उनके सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की. समिति ने कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय रही.

 

थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने भी मंदिर समिति के साथ समन्वय स्थापित करने और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों की अनुशासन एवं सहयोग भावना की भी सराहना की.

 

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में मेहुल प्रसाद, दिलीप वर्मा, सुजीत कुमार, रजत शर्मा, धीरज कुमार एवं असीम पांडे सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे. सभी ने मिलकर इस सफल आयोजन के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सद्भाव एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.

 

मंदिर समिति ने अंत में सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके संयुक्त प्रयास से यह पावन पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही