Palamu News: हुसैनाबाद थाना की हाजत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है. आरोपी रीतेश कुमार हथकड़ी और रस्सी लगे होने के बावजूद पुलिस हिरासत से भाग निकला. घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 198/26 में धारा 303(2) बीएनएस के आरोपी रीतेश कुमार, निवासी पीपरा बगाही, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर हाजत में रखा गया था. पेट दर्द की शिकायत के बाद चौकीदार उसे इलाज के लिए बाहर निकाल रहा था. इसी दौरान आरोपी ने चौकीदार को धक्का दिया और हथकड़ी-रस्सी समेत फरार हो गया. पुलिसकर्मियों और चौकीदार ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

