Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: आरोपी ने चोरी का सामान अपने घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा है. इसके बाद पुलिस ने 28 अक्टूबर को छापेमारी कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया.
 
मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा रेलवे मार्केट स्थित मोबाइल स्टोर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान शक्तिनगर निवासी करन गोप (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के 35 मोबाइल और दो ब्लूटूथ स्पीकर बरामद किए हैं. इसकी जानकारी गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार किड़ो ने प्रेस वार्ता कर दी.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने सुभाष मोबाइल स्टोर का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए रखे 35 मोबाइल और दो ब्लूटूथ स्पीकर चोरी कर लिए थे. दुकान संचालक सुभाष कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर गुवा थाना में मामला दर्ज किया गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि करन गोप ने चोरी का सामान अपने घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा है. इसके बाद पुलिस ने 28 अक्टूबर को छापेमारी कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया. 

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि करन गोप पूर्व में भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ वर्ष 2025 में गुवा थाना, बड़ाजामदा ओपी में चोरी का मामला दर्ज हुआ था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही