Search

 
 
 

Giridih News: स्कूल से हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Giridih News: स्कूल में हुई चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरगुल्ली निवासी राजेश साव और योगेन्द्र साव के रूप में हुई है. इन लोगों ने विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली थी. इस संबंध में बगोदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.
 
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली स्थित माउंट जिरामो वनस्थली विद्यापीठ से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है. 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरगुल्ली निवासी राजेश साव (20 वर्ष), पिता कौलेश्वर साव और योगेन्द्र साव (20 वर्ष), पिता भोला साव के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, बीते 3 नवंबर की रात चोरों ने विद्यालय से 11 कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली थी. इस संबंध में विद्यालय के निदेशक सुभाष कुमार गुप्ता ने बगोदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 215/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. 

 

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 नवंबर की शाम धरगुल्ली क्षेत्र से दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही