Search

 
 
 

लातेहार में चोरी : घर से नकदी व लाखों के गहने लेकर चोर फरार

Latehar News : बताया जाता है कि संजय साव और उनकी पत्नी घर के एक कमरे में सो रहे थे. जब शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला. खिड़की के रास्‍ते वे किसी प्रकार बाहर निकले.बाहर आने के बाद देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है.
 
घर में चोरी

Latehar News : सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. पिछले बुधवार को डेमू पंचायत के हुंडरू ग्राम में एक डिजिटल  सेवा केंद्र और किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आयी थी. वहीं गुरूवार की रात सदर थाना क्षेत्र के शीशी पंचायत के बरियातू जागीर गांव निवासी संजय साव के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये  के गहने में हाथ साफ कर दिया. 

 

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

बताया जाता है कि संजय साव और उनकी पत्नी घर के एक कमरे में सो रहे थे. जब शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला. खिड़की के रास्‍ते वे किसी प्रकार बाहर निकले.बाहर आने के बाद देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. 

 

उन्‍हें समझते देर नहीं लगी कि चोरो ने हाथ साफ कर दिया है. उन्‍होंने बताया कि चोरों ने बक्‍से में रखे नकदी के अलावा करीब चार से पांच लाख रूपये के सोना और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली है. चोरों ने आसपास के कई घरों को भी बाहर से बंद कर दिया था, तााकि कोई मदद के लिए बाहर नहीं निकल सके. 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने कहा कि चोरों को शीघ्र ही पकड़ लिया जायेगा. उन्‍होंने पुलिस की जांच में सहयोग करने की अपील की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही