Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Ranchi : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित कौशल्या कॉम्प्लेक्स के पीपी ज्वेलर्स में हुई लगभग 65 लाख रुपये के जेवरात और 6 हजार रुपये नकद की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. मामले में पहले से गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों के साथ गिरोह के कुल पांच सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है.
Advertisement
Advertisement
  • भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद

Ranchi : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित कौशल्या कॉम्प्लेक्स के पीपी ज्वेलर्स में हुई लगभग 65 लाख रुपये के जेवरात और 6 हजार रुपये नकद की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. मामले में पहले से गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों के साथ गिरोह के कुल पांच सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने बीआईटी मेसरा स्थित पीपी ज्वेलर्स का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली थी. जांच के दौरान 24 जुलाई 2026 को तोरपा थाना खूंटी से सूचना मिली कि इस चोरी में शामिल गिरोह के सदस्य पूर्वी सिंहभूम जिले में छिपे हुए हैं और रांची और पूर्वी सिंहभूम में फिर से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (सदर) संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

सुंदरनगर थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस ने सुंदरनगर स्थित एक घर में छापेमारी कर अमित कुमार सिंह उर्फ अमित कुमार सिंगारी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भुईयाडीह निवासी रजनीश लाल को भी गिरफ्तार कर लिया. रजनीश लाल की निशानदेही पर मानगो स्थित मनसा ज्वेलर्स से चोरी के जेवर बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया.


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रांची और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न मकानों और ज्वेलरी दुकानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया. आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि मार्च, अप्रैल और जून के दौरान ओरमांझी थाना और बीआईटी मेसरा क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर उनकी खरीद-बिक्री की गई थी.


इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्य बाबू पिल्लै, दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार और मोहम्मद अफरोज को तोरपा थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्मार्टफोन के अलावा बड़ी संख्या में चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. इनमें पुरुष एवं महिला की अंगूठियां, लॉकेट, ताबीज, कान की बालियां, पायल, बिछिया, चेन, कड़े, बच्चों के आभूषण, ब्रासलेट, मेंहदी छल्ला, चरण पादुका सहित सैकड़ों चांदी के आभूषण शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही