Search

 
 
 

प्रेमानंद जी महाराज को लेकर खेसारी लाल यादव के बयान पर बवाल,लोगों ने जमकर किया ट्रोल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह बना है उनका हालिया पोस्ट, जो उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया. पोस्ट में खेसारी ने अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों पर तंज कसा है, जो अपनी छवि सुधारने के लिए संत के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
 

Lagatar desk  : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह बना है उनका हालिया पोस्ट, जो उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया. पोस्ट में खेसारी ने अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों पर तंज कसा है, जो अपनी छवि सुधारने के लिए संत के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

 

 

 

क्या लिखा खेसारी ने

खेसारी ने अपने पोस्ट में लिखा -एक अपील- प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए. कुछ दिन से नोटिस किया है कि कई लोग इमेज सुधारने और बनाने के लिए वहां जाने लगे हैं. वो पाप धोने वाली मशीन नहीं हैं. सच्ची श्रद्धा है, तो बस उनकी बातों का अनुसरण कीजिए. हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता. भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है.हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका इशारा हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने गए राज कुंद्रा की ओर था.

 

यूजर्स ने लिया आड़े हाथों

 

खेसारी के इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें विरोधाभासी और दोहरा चरित्र दिखाने वाला बताया. एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -जिंदगी भर अश्लील गाने और नाच कर भोजपुरी समाज को बदनाम किया, अब ज्ञान बांट रहे हैं. अगर सच में सुधार चाहिए तो प्रेमानंद जी के चरणों में जाएं और खुद को बदलेंवहीं एक अन्य ने कहा-आपका संदेश सही है, लेकिन आपकी खुद की छवि के कारण ये बात खोखली लगती है. धर्म और नैतिकता पर वही बोले, जिसकी कला में शालीनता हो.

 

 

 

 

खुद बना चुके हैं भक्ति गीत

 

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव खुद भी प्रेमानंद जी महाराज के अनुयायी रहे हैं. उन्होंने हाल ही में संत पर एक भक्ति गीत 'तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' भी रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर अब तक 5.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.इसलिए खेसारी का यह पोस्ट कुछ लोगों को दोहरे मापदंड जैसा प्रतीत हो रहा है – जहां एक ओर वे संत के प्रति भक्ति दर्शाते हैं, तो दूसरी ओर भक्तों की नीयत पर सवाल भी उठाते हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही