Search

लोकसभा चुनाव को लेकर इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर 24 घंटे रहेगी निगरानी, SSP ने किया निरीक्षण

Jamshedpur: लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आने वाले वाहनों की सख्ती से जांच हो सके, इसके लिए अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं. जहां पुलिस बलों को तैनात किया गया है. इसी दौरान शनिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल,एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बहरागोड़ा,बरसोल और गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट के पंजी का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस कर्मियों को कई निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/if-india-coalition-forms-government-it-will-set-up-sit-to-probe-electoral-bond-issue-congress/">

 INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो चुनावी बॉन्ड मामले की जांच के लिए  एसआईटी  गठित करेंगे: कांग्रेस  

विभिन्न बूथों और क्लस्टरों का भी निरीक्षण किया

एसएसपी ने बहरागोड़ा के जामसोल-झड़पोखरिया, बरसोल के दारीसोल-चीचडा और गुड़ाबांदा में मचरिसोल-झड़पोखरिया चेकपोस्ट के साथ-साथ विभिन्न बूथों और क्लस्टरों का भी निरीक्षण किया. एसएसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के सीमावर्ती इलाकों में अंतर्राज्यीय और अंतर्जिला चेकपोस्ट बनाये गये हैं. चेकपोस्ट पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है. एक से दूसरे राज्य से आने-जानेवाले वाहनों की सख्ती से जांच शुरू की गयी है. एसएसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर शराब की तस्करी, अवैध नकदी, मादक पदार्थ, हथियार की जब्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें -मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//