Search

 
 
 

रांची में दशहरा और गांधी जयंती पर पूरी तरह रहेगी शराबबंदी

रांची जिला में इस साल दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी की जयंती पर शराब पूरी तरह से बंद रहेगी. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को शराब की कोई भी बिक्री या परिवहन नहीं होगा.
 

Ranchi : रांची जिला में इस साल दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी की जयंती पर शराब पूरी तरह से बंद रहेगी. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को शराब की कोई भी बिक्री या परिवहन नहीं होगा.

 

इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, साथ ही माइको ब्रिवरी और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन (J.S.B.CL) की थोक अनुज्ञप्ति परिसर भी बंद रहेंगे. इसके अलावा देशी और विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां और कैंटीन भी बंद रहेंगी.

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस दिन शराब खरीदने या बेचने की कोशिश न करें. यह कदम त्योहार और गांधी जयंती के अवसर पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है. अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ा कार्रवाई होगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही