Search

 
 
 

Dhanbad News: मुफ्त में खाते थे खाना, बकाये मांगने पर होटल मालिक से की मारपीट, गल्ले से लूटे 11 हजार

Dhanbad News: जुम्मन कुरैशी, कलाम कुरैशी का बेटा आलम और उनके साथ चार-पांच अन्य युवक पिछले कुछ दिनों से होटल में आकर मुफ्त में खाना खाते थे. विरोध करने पर वे रंगबाजी दिखाते और धमकियां देते थे.
 
सीसीटीवी में दिखे बदमाश

Dhanbad News: वासेपुर में रंगदारी और दबंगई का मामला एक बार फिर सामने आया है. यहां छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को निशाना बनाकर कथित तौर पर रंगदारी वसूलने की कोशिश की जा रही है. रंगदारी देने से इनकार करने पर उपद्रवियों ने दो होटलों में जमकर तोड़फोड़ की संचालकों के साथ मारपीट की और गल्ले में रखे करीब 11 हजार रुपये लूट लिए. इतना ही नहीं दुकान के बाहर खड़ी एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद से इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें:

पीड़ित होटल संचालक हबीब और एकराम कुरैशी ने बताया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से वासेपुर में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जुम्मन कुरैशी, कलाम कुरैशी का बेटा आलम और उनके साथ चार-पांच अन्य युवक पिछले कुछ दिनों से होटल में आकर मुफ्त में खाना खाते थे. विरोध करने पर वे रंगबाजी दिखाते और धमकियां देते थे.

 

पीड़ितों के मुताबिक रविवार को आरोपी अपने साथियों के साथ होटल पहुंचे और छह-सात लोगों के लिए खाना मांगा. जब संचालकों ने पहले के बकाया पैसों की मांग की तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे. उन्होंने साफ शब्दों में धमकी दी कि अब से हर महीने छह हजार रुपये रंगदारी देनी होगी, नहीं तो दुकान छोड़कर भाग जाना होगा. यही नहीं दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

 

इस घटना के बाद होटल संचालकों ने भूली ओपी  पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी.  पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अगले दिन सुबह सोमवार को जब उन्होंने दुकान खोली तो आरोपी फिर वहां पहुंच गया. इस बार उन्होंने होटल में जमकर तोड़फोड़ की. दुकान का सामान, काउंटर और बर्तन इधर-उधर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही गल्ले में रखे करीब 11 हजार रुपये भी लूट लिए. जाते-जाते बदमाशों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि रात में दुकान खोली या दोबारा पुलिस के पास गए तो दुकान समेत उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा. उन्होंने खुद को वासेपुर का बॉस बताते हुए हथियार का भय दिखाकर भी डराने की कोशिश की.

 

घटना के बाद पीड़ित होटल संचालकों ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही